main page

होली सेलिब्रेशन: अंकिता लोखंडे ने पैर छूकर बाॅयफ्रेंड से लिया आशीर्वाद, रंग से भरी अपनी मांग

Updated 30 March, 2021 10:54:50 AM

बी-टाउन में सोमवार को जोर शोर से होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी बाॅयफ्रेंड विक्की जैन और फैमिली संग इस त्योहार को मनाया। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपने होली सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में अंकिता रंगो के त्योहार का जश्न मनाते हुए काफी खुश लग रही हैं। वीडियो में अंकिता विक्की पहले रंग लगाती है। इसके बाद उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। इतना ही नहीं वह विक्की से आशीर्वाद लेने के बाद रंग से अपनी मांग भरती भी दिख रही हैं।

मुंबई: बी-टाउन में सोमवार को जोर शोर से होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी बाॅयफ्रेंड विक्की जैन और फैमिली संग इस त्योहार को मनाया। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपने होली सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में अंकिता रंगो के त्योहार का जश्न मनाते हुए काफी खुश लग रही हैं। वीडियो में अंकिता विक्की पहले रंग लगाती है। इसके बाद उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। इतना ही नहीं वह विक्की से आशीर्वाद लेने के बाद रंग से अपनी मांग भरती भी दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में बैकग्राउंड में 'होली के दिन  'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' सॉन्ग बज रहा है।इसके अलावा एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka

फैंस अंकिता के विक्की के पैर छूने पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।अंकिता का यूं विक्की के पैर छूना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी होली।'

Bollywood Tadka

बता दें कि अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। काम की बात करें तो अंकिता आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, टाइगर श्राॅफ और श्रद्धा कपूर थे। 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

ankita lokhandecelebrateholiboyfriendvicky jainBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...