अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स हैं। अंकिता-विक्की अपने रोमांस और सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके अलावा अंकिता भी पति विक्की के लिए पने प्यार का इजहार करने में कभी नहीं चूकती। शादी के बाद कपल अपना हर त्योहार धूमधाम से मना रहा है। हाल ही में अंकिता ने पति विक्की संग अपनी पहली दीवाली मनाई।
25 Oct, 2022 12:55 PMमुंबई: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स हैं। अंकिता-विक्की अपने रोमांस और सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके अलावा अंकिता भी पति विक्की के लिए पने प्यार का इजहार करने में कभी नहीं चूकती। शादी के बाद कपल अपना हर त्योहार धूमधाम से मना रहा है। हाल ही में अंकिता ने पति विक्की संग अपनी पहली दीवाली मनाई।
अंकिता ने अपने ससुराल में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।सेलिब्रेशन की वीडियो अंकिता ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। दीवाली के मौके पर अंकिता ने ग्रीन कलर का वेलवेट लहंगा पहना था जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क था।
अंकिता ने मांग पट्टी, हैवी नेकलेस से अपने लुक को पूरा किया था।
इसके साथ ही मिनिमल मेकअप, मांग में सजा सिंदूर उनके लुक को चार चांद लगा रहा है। वहीं विक्की ब्लैक शेरवानी सेट में हैंडसम लग रहे थे।
वीडियो शेयर करने के साथ ही इन्होंने कैप्शन में लिखा-'तो यहां हम अपनी शादी के बाद अपनी पहली दिवाली एक साथ मना रहे हैं ... दीवाली के शुभ अवसर पर कोई चिंता नहीं है और केवल स्माइल हमारे आसपास है ... हम कामना करते हैं कि यह दिवाली हम सभी के लिए वास्तव में और सुंदर हो. ..आप सभी को हम दोनों की तरफ से दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
दीपों और फूलों से सजाया अपना आशियाना
अंकिता ने पति संग मिलकर दीपों और फूलों से अपने घर को सजाया। इस दौरान की वीडियो अंकिता ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।