main page

होली के रंग में रंगे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, एक्ट्रेस ने पति पर थाल भर-भर कर फेंका गुलाल

Updated 07 March, 2023 04:27:15 PM

देश में हर साल होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग डाल-डाल कर खूब होली खेलते हैं। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी कहां पीछे रहते हैं। हर साल की तरह ही इस बार फिर एक दिन पहले ही स्टार्स होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग खूब खेल

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में हर साल होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग डाल-डाल कर खूब होली खेलते हैं। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी कहां पीछे रहते हैं। हर साल की तरह ही इस बार फिर एक दिन पहले ही स्टार्स होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग खूब खेलती नजर आई हैं। कपल की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होली सेलिब्रेशन के लिए अंकिता और विक्की पीले कपड़ों में तैयार हुए हैं।

Bollywood Tadka

 

एक्ट्रेस ने येलो साड़ी से मैचिंग कानों में झूमके पहने हैं और आंखों पर चश्मा लगाया है। वहीं विक्की भी ब्लैक शेड्स लगाए नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

अंकिता हाथों में गुलाल की थाली लिए पति को भर भर कर रंग लगा रही हैं। वहीं विक्की भी अपनी दुल्हनिया को मल-मलकर रंग लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों खूब मस्ती भी करते दिख रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 


बता दें, अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 में बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी रचाई थी। शादी के पहले कपल ने काफी समय तक एक दूजे को डेट किया था। अब दोनों एक दूसरे के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: suman prajapati

Ankita LokhandeVicky JaincelebratedHoli 2023colorsBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...