सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे दो महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। इतना समय बीतने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ नहीं मिल पाया। सुशांत के परिवार वाले और उनके फैंस लगातार दिवंगत एक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए जंग लड़ रहे हैं।
23 Aug, 2020 11:21 AMमुंबई: सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे दो महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। इतना समय बीतने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ नहीं मिल पाया। सुशांत के परिवार वाले और उनके फैंस लगातार दिवंगत एक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए जंग लड़ रहे हैं। बीते दिन ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के लिए ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया था।
इस ऑनलाइन मुहिम में सुशांत सिंह राजपूत के लाखों चाहने वालों ने हिस्सा लिया था। इनमें से एक थी सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे जिन्होंने कल पूरा दिन गायत्री मंत्रों का जाप किया। इसके साथ हीअंकिता लोखंडे के घर पर बप्पा ने भी दस्तक दे दी है। कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंकिता के घर पर बप्पा की भव्य प्रतिमा रखी नजर आ रही है।
वीडियो में लगातार गायत्री मंत्राों का जाप होता सुनाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-'गणपति बप्पा मेरे घर में आपका स्वागत है। बप्पा आपको सबकुछ पता है। आप और मैं हम दोनों एक स्पेशल बॉडिंग शेयर करते हैं। मैं सभी फैंस से गुजारिश करना चाहूंगी कि सब साथ आएं और बप्पा से प्रार्थना करें। सभी को मेरी तरफ से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं...'#GayatriMantra4SSR #globalprayers4ssr
अंकिता सुशांत के परिवार का पूरा साथ दे रही है और सुशांत की मौत का कारण भी जानना चाहती हैं। अंकिता सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चलाई हर मुहिम में हिस्सा ले रही हैं।