एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक्स बाॅयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी परेशान थीं। सुशांत के निधन की खबर सुन अंकिता टूट सी गई थीं। वे अब भी खुद को संभाल नहीं पा रही हैं और समय-समय पर सुशांत से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
29 Nov, 2020 10:53 AMमुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक्स बाॅयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी परेशान थीं। सुशांत के निधन की खबर सुन अंकिता टूट सी गई थीं। वे अब भी खुद को संभाल नहीं पा रही हैं और समय-समय पर सुशांत से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं शनिवार को अंकिता दिवंगत एक्टर को एक बार याद किया। अंकिता ने दरअसल, अंकिता जी सिने अवॉर्ड्स 2020 में इस गाने पर परफॉर्म कर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देंगी।
इस डांस परफॉर्मेंस की तैयारी उन्होंने शुरु भी कर दी है। इस दौरान का एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।वीडियो में अंकिता नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटिया के गाने 'तारों के शहर पर प्रैक्टिस कर रही हैं।
वीडियो में अंकिता को कोरियाग्राफर के साथ डांस प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। जहां उनके डांस मूव्ज काफी शानदार लग रहे हैं. हालांकि, वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दुख जाहिर किया। अंकिता ने वीडियो शेयर कर लिखा-इस बार यह अलग है और परफॉर्म करना मुश्किल। मेरी तरफ से तुम्हारे लिए। यह दर्दनाक है। इसके साथ ही अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत, पवित्र रिश्ता और ट्राइब्यूट जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया
बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत और अंकिता की जोड़ी ने टीवी पर 'पवित्र शो' रिश्ता के जरिए राज किया था। दोनों की जोड़ी ने लोगों को 6 साल तक एंटरटेन किया और लोगों के दिलों में बस गए। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और वे लंबे समय तक रिलेशन में रहे। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की राहें जुदा हो गईं।