एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पिछले दिनों अपने प्रेग्नेंसी के अनुभवों को लेकर बुक ''करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल'' लॉन्च की थी। जिसे लेकर वो एक के बाद एक नए विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। इस बुक के टाइटल के जरिए करीना कपूर पर लोगों की धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है। एक रिपोर्ट के मुताबिक,
21 Jul, 2021 12:42 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पिछले दिनों अपने प्रेग्नेंसी के अनुभवों को लेकर बुक 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च की थी। जिसे लेकर वो एक के बाद एक नए विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। इस बुक के टाइटल के जरिए करीना कपूर पर लोगों की धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब करीना कपूर के खिलाफ मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ओमती पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत सर्व ईसाई सभा ने करवाई है। करीना कपूर के खिलाफ यह शिकायत सोमवार 19 जुलाई को दर्ज की गई है।
अपनी शिकायत में सर्व ईसाई सभा ने करीना की किताब के खिलाफ आपत्ति जताई है और इसके नाम से 'बाइबल' शब्द को हटाने की मांग की है।
बता दें, इससे पहले भी एक क्रिश्चियन ग्रुप ने बुक के नाम पर आपत्ति जताते हुए करीना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस ग्रुप एक्ट्रेस और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में शिकायत करते हुए उन पर समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। आशीष शिंदे का कहना था कि पवित्र नाम बाइबल किताब के शीर्षक में शामिल किया गया है, जिससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है।