main page

लैक्मे फैशन वीक के दौरान टीना अंबानी की भतीजी Antara Marwah ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दी कॉन्फिडेंस की दाद

Updated 11 March, 2023 11:44:52 AM

टीना अंबानी की भतीजी अंतरा मारवाह ने मुंबई में एक फैशन शो में भाग लिया है। इसमें वह अपनी बेबी बंप भी दिखाती नजर आ रही है।

मुंबई। फिल्म एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनके साथ अंशुला कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अनैता श्रॉफ अदाजानिया भी रैंप वॉक करती नड़र आईं। खास बात यह रही कि रैंप वॉक के दौरान अंतरा मारवाह ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

दरअसल अंतरा मारवाह प्रेग्नेंट है और वह एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी भी है। लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने बेबी बंप के साथ वॉक किया। सभी लोग उनका कॉन्फिडेंस देखकर दंग रह गए। उन्होंने सिमरी ड्रेस पहन रखी थी। अंतरा मारवाह ने फुल स्लीव क्रॉप टॉप प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखी थी।

अंतरा मारवाह बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी भी है। वहीं, मोहित मारवाह संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं जो कि अनिल कपूर और बोनी कपूर के रिश्तेदार है। उन्होंने 2014 में ‘फगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी। इसी शादी में श्रीदेवी का निधन हो गया था। वहीं, फैशन शो में अंशुला कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई लोगों को स्पॉट किया गया। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Tina AmbaniAntara Marwahflaunts baby bumpLakme Fashion Weekfansconfidence

loading...