रियलिटी शो ''बिग बॉस 12'' के कंटेस्टेंट रह चुके और मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा की 85 वर्षीय मां कमला जलोटा का शुक्रवार सुबह 19 जुलाई को निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार थीं, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 21 जुलाई यानी रविवार को अनूप की मां का अंतिम संस्कार ह
22 Jul, 2019 11:03 AMमुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट रह चुके और मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा की 85 वर्षीय मां कमला जलोटा का शुक्रवार सुबह 19 जुलाई को निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार थीं, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 21 जुलाई यानी रविवार को अनूप की मां का अंतिम संस्कार हुआ। हाल ही में अब उनकी मां के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में अनूप की आंखें नम नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अनूप व्हाइट धोती पहने नजर आ रहे हैं। अपनी मां के निधन से अनूप और उनका परिवार काफी सदमे में हैं।
सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा की मां के अंतिम संस्कार की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
इस फ्यूनरल में गायक पंकज उधास और विन्दु दारा सिंह के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं।
इसके अलावा इस शोक सभा में अनूप के परिवारवाले मौजूद थे। इस गम के मौके पर अनूप के करीबी उनके साथ खड़े थे।
बता दें कि अनूप देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों में से एक हैं। उनके भजन 'ऐसी लागी लगन', 'वो काला एक बांसुरी वाला' और 'रंग दे चुनरिया' देशभर में काफी पसंद किए जाते हैं।
अनूप ने रियलिटी शो बिग बॉस 12 में भाग लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
उन्होंने जसलीन मथारू के साथ इस शो में हिस्सा लिया था और सभी को बताया था कि वे जसलीन के साथ रिश्ते में हैं।
इन दोनों की उम्र में लगभग 39 साल का अंतर हैष हालांकि, शो के बाहर आते ही उन्होंने अपने रिश्ते को झूठ बताते हुए गुरु और शिष्य का रिश्ता बताया।