main page

पंचतत्व में विलीन सतीश कौशिकः दोस्त के अंतिम संस्कार पर फफककर रोए अनुपम खेर, अन्य स्टार्स ने भी टूटे दिल से दी विदाई

Updated 10 March, 2023 10:25:46 AM

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज एक्टर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। स्टार्स नम आंखों से सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं, गुरुवार शाम को ही एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया, जहां इंडस्ट्री की कई  जानी-मानी हस्तियां उन्हें विदाई देने पहुंचे। सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के वक्त सितारे फूट-फूटकर रोते नजर आए।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज एक्टर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। स्टार्स नम आंखों से सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं, गुरुवार शाम को ही एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया, जहां इंडस्ट्री की कई  जानी-मानी हस्तियां उन्हें विदाई देने पहुंचे। सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के वक्त सितारे फूट-फूटकर रोते नजर आए।

 

सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार वर्सोवा के श्मशान घाट में हुआ, जहां एक्टर की अर्थी को कंधा देते वक्त स्टार्स खूब रोते नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के वक्त अनुपम खेर काफी भावुक हो गए और आंखों में आंसू लिए उन्हें विदाई दी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सुपरस्टार सलमान खान भी सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्टर रणबीर कपूर भी सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

 

Bollywood Tadka


सतीश कौशिक के अंतिम दर्शक करने पहुंचे अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर को गले लगाकर दुख व्यक्त करते नजर आए।

 

Bollywood Tadka


इसके अलावा अर्जुन कपूर, राखी सावंत, शहनाज गिल, राज बब्बर, जावेद अख्तर, अशोक पंडित और अनूप सोनी जैसे सेलेब्स सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने पहुंचे।  


बता दें कि सतीश कौशिक को गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आया, जिसके तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, हालांकि अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सतीस के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।

 

 


 

Content Writer: suman prajapati

Anupam KherstarsattendSatish KaushikfuneralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...