एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर किसी न किसी मुद्दें पर अपने विचार पेश करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम ने कू एप पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे गए हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
03 Jun, 2021 07:13 PM मुंबई. एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर किसी न किसी मुद्दें पर अपने विचार पेश करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम ने कू एप पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे गए हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
अनुपम के कू पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। अनुपम ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- 'मैं 100 दिनों में 1 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंच गया हूं, ये ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि इस आत्मानिर्भर एप कू के लिए भी भारत के लोगों के प्यार का निशान है। यह मेरे लिए और इस ऐप के लिए भी उनका समर्थन है, उनके प्रति अपनेपन की भावना है। मैं इस ऐप के पीछे की टीम को बधाई देना चाहता हूं, विशेष रूप से अप्रमेय और मयंक को, जिन्होंने भारत को माइक्रो-ब्लॉगिंग से परिचित कराकर भारत को गौरवान्वित किया है और मैं कू पर कई और बातचीत की आशा करता हूं। फैंस इस पोस्ट को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें अनुपम ने कोरोना को लेकर भी अपनी राय रखी थी। एक्टर ने सरकार और सिस्टम की आलोचना की थी। अब एक्टर ने एक कविता शेयर कर अपने मन की बात कही है। अनुपन ने लिखा- 'बस इतनी सी बात पर हमारा परिचय तमाम होता है, हम उस रस्ते नहीं जाते जो रास्ता आम होता है।'