main page

अनुपम खेर ने बताया कैंसर से लड़ रही किरण का हेल्थ अपडेट, बोले-लड़ाई कठिन पर सेहत में है सुधार

Updated 23 May, 2021 10:49:34 AM

बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और  चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। किरण का मुंबई में इलाज चल रहा है। वहीं उनके पति और एक्टर अनुपम खेर इस समय उनका पूरा ध्यान  रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि  कैंसर की लड़ाई कठिन है, लेकिन किरण की सेहत में सुधार हो रहा है।

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और  चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। किरण का मुंबई में इलाज चल रहा है। वहीं उनके पति और एक्टर अनुपम खेर इस समय उनका पूरा ध्यान  रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि  कैंसर की लड़ाई कठिन है, लेकिन किरण की सेहत में सुधार हो रहा है।

Bollywood Tadka

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा-'किरण का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। ये मुश्किल इलाज है। वो अक्सर ये भी कहती हैं कि लॉकडाउन और कोरोना ने इस स्थिति को और भी मुश्किल बना दिया है। इसका इलाज करवाने वाले को अपने आप को बहलाने के लिए कुछ चाहिए होता है।'

Bollywood Tadka

उन्होंने आगे कहा-'वो ऐसी स्थिति में बाहर नहीं आ जा सकती हैं और अपने दोस्तो से नहीं मिल सकती, लेकिन अच्छी बात है कि वो स्वस्थ्य होने के रास्ते पर हैं। वो इन दिनों सकारात्मक चीजों के बारे में सोच रही हैं। फिर कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब कीमोथैरेपी का असर उन पर कई तरह से होता है। हम सब अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे है और वो भी कोशिश कर रही हैं। इतने मुश्किल इलाज के लिए मन की स्थिति को ताकतवर बनाए रखना होता है।'

Bollywood Tadka

 

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो भी पूछते हैं किरण का हाल 

अनुपम खेर ने बताया कि हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डी नीरो भी किरण खेर का हालचाल पूछते हैं। दरअसल, अनुपम और रॉबर्ट काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट को टेनिस लेजेंड रॉजर फेडरर के साथ एक विज्ञापन में देखने के बाद उन्हें कॉन्टेक्ट किया था। हालांकि उस वक्त वो सिर्फ किरण का हाल चाल जानना चाहते थे। रॉबर्ट अक्सर उन्हें मैसेज कर किरण खेर का हाल चाल पूछते हैं।

Bollywood Tadka

कुछ दिनों पहले किरण खेर के निधन की अफवाह भी उड़ी थी। इसके बाद अनुपम खेर ने इन सारी बातों का खंडन किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।
 

Content Writer: Smita Sharma

anupam kherhealth updatekiron kherbattlecancerRobert De NiroBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...