main page

मनमोहन सिंह की पत्नी के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी का लुक आया सामने

Updated 22 June, 2018 05:56:42 PM

बॉलीवुड फिल्म ''द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका राम अवतार भारद्वाज निभाएंगे। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मनमोहन सिंह यानि अनुपम खेर के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका राम अवतार भारद्वाज निभाएंगे। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मनमोहन सिंह यानि अनुपम खेर के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने अपनी और राम की फिल्म के किरदार के तौर पर तस्वीर के साथ यह खबर साझा की। अनुपम ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में राम अवतार भारद्वाज को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पेश कर रहा हूं।

 

इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। 

:

anupam kherManmohan Singhram avtar bhardawajAtal Bihari Vajpayeelookviral

loading...