एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस साल मार्च में न्यूयॉर्क में सोना रेस्टोरेंट खोला है। हाल ही में एक्टर अनुपम खेर न्यूयॉर्क में प्रियंका के रेस्टोरेंट सोना पहुंचे हैं। एक्टर का वहां शानदार स्वागत किया गया। अनुपम ने प्रियंका के रेस्टोरेंट में लंच किया और शेफ के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई, जो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।
27 Aug, 2021 02:14 PMमुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस साल मार्च में न्यूयॉर्क में सोना रेस्टोरेंट खोला है। हाल ही में एक्टर अनुपम खेर न्यूयॉर्क में प्रियंका के रेस्टोरेंट सोना पहुंचे हैं। एक्टर का वहां शानदार स्वागत किया गया। अनुपम ने प्रियंका के रेस्टोरेंट में लंच किया और शेफ के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई, जो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।
तस्वीरों में अनुपम बहुत सारे शेफ के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने प्रियंका के साथ भी तस्वीर शेयर की है। अनुपम ने सोना में लजीज खाने का भी मजा लिया, जिसकी झलक भी एक्टर ने शेयर की है। अनुपम डिनर करने के बाद प्रियंका की तारीफ भी की है।
अनुपम ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'प्यारी प्रियंका, आपके बेहतरीन रेस्ट्रॉन्ट सोना में डिनर करने का अनुभव शानदार रहा। सबकुछ काफी लाजवाब था, खाना, माहौल और वहां के स्टाफ जिन्हें हरि नायक हेड करते हैं। आपने हम इंडियंस को एक और मौका दिया है कि हमें आप पर गर्व हो। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। आप बेस्ट में बेस्ट हो, जय हो।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें अनुपम और प्रियंका कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें 'गॉड तुसी ग्रेट हो', 'आप की खातिर', 'स्ट्रेंजर्स' जैसी कई और भी फिल्में हैं।