बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
27 Mar, 2021 10:39 AMमुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीर में आलिया ग्रे क्रॉप टॉप और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। जिसे आलिया ने ग्रे जैकेट से टीम-अप किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और लो बन से आलिया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'आप एक रानी है आलिया कश्यप, विरोधियों को आपको परेशान मत करने दीजिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'आप बहुत क्यूट हैं।'
बता दें आलिया अभी फिल्मी दुनिया से दूर है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आलिया का एक यू-टूयब चैनल भी है, जिसपर वह अपने मेकअप, स्टाइलिंग और डेली व्लॉग शेयर करती रहती है।