main page

Cool Daddy: अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया के बॉयफ्रेंड के लिए होस्ट किया 'बाय बाय डिनर', तस्वीर शेयर कर बोले- शेन 1 महीने के लिए...

Updated 25 February, 2022 03:30:23 PM

. मशहूर निर्देशक और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप बेटी आलिया कश्यप के कूल डैडी हैं, जो अपनी लाडली से बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों के बीच न सिर्फ बाप-बेटी बल्कि दोस्ती जैसा रिश्ता भी है। अनुराग आलिया कश्यप के बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से काफी लगाव रखते हैं। हाल ही में उन्होंने शेन के लिए बाय बाय डिनर होस्ट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके साथ खास कैप्शन भी लिखा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर निर्देशक और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप बेटी आलिया कश्यप के कूल डैडी हैं, जो अपनी लाडली से बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों के बीच न सिर्फ बाप-बेटी बल्कि दोस्ती जैसा रिश्ता भी है। अनुराग आलिया कश्यप के बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से काफी लगाव रखते हैं। हाल ही में उन्होंने शेन के लिए बाय बाय डिनर होस्ट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके साथ खास कैप्शन भी लिखा है।

Bollywood Tadka

 
अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें आलिया अपने बॉयफ्रेंड की बाहों में पोज देती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये एक बाय बाय डिनर है। शेन एक महीने के लिए आज सुबह निकल गए हैं जिसके बाद आलिया काफी उदास हो गई हैं।' 

 

अनुराग का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सुपर कूल डैडी कह कर तारीफ कर रहे हैं।
 

बता दें, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने भले ही अब तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, मगर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। आलिया खुद का एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिस पर वो अपने बॉयफ्रेंड संग भी वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Anurag Kashyaphostbye-bye dinnerdaughterAaliyah KashyapboyfriendShane GregoireBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...