फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें अरेस्ट करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने बीते बुधवार अनुराग कश्यप को पुछताछ के लिए तलब किया था। हाल ही में डायरेक्टर पुलिस को बयान देने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने पहुंच गए हैं।
01 Oct, 2020 11:27 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें अरेस्ट करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने बीते बुधवार अनुराग कश्यप को पुछताछ के लिए तलब किया था। हाल ही में डायरेक्टर पुलिस को बयान देने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने पहुंच गए हैं।
पायल के आरोपों और न्याय की लाख कोशिशों के बाद अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने बुधवार को समन जारी किया था। उन्हें पूरे 11 बजे बयान देने पुलिस स्टेशन पहुंचना था। इस मामले में देरी न करते हुए अनुराग समय से पहले सुबह 10 बजे ही थाने पहुंच गए हैं।
अब थाने में अनुराग कश्यप से पायल के यौन शोषण के आरोपों के लेकर पूछताछ की जाएगी और उनका बयान भी दर्ज किया जाएगा। अनुराग के साथ उनके वकील भी थाने पहुंचे हैं।
बता दें बीते दिनों पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र के गवर्नर से भी मुलाकात की थी। साथ ही कहा था कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं अनुराग ने वकील के जरिए बयान जारी करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है।