main page

'एक बीवी संभली नहीं और चले हैं ज्ञान बांटने' ट्रोलर की इस बात पर आग बबूला हुए अनुराग कश्‍यप,  दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated 22 July, 2020 01:48:48 PM

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अपने विचार सोशल मीडिया पर भी रखते हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलना, सीधे मुंह पर बात करना उनकी आदत में शुमार है। अनुराग कश्यप इस दिनों वह फिर से चर्चा में बने हुए हैं।

मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अपने विचार सोशल मीडिया पर भी रखते हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलना, सीधे मुंह पर बात करना उनकी आदत में शुमार है। अनुराग कश्यप इस दिनों वह फिर से चर्चा में बने हुए हैं।

Bollywood Tadka

नेपोटिज्म के मामले पर बॉलीवुड की 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत के घेरने के बाद ट्विटर पर वह एक्टर रणवीर शौरी के साथ आमने-सामने हुए। इन सबके बाद अनुराग कश्‍यप ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ गए।

Bollywood Tadka

वहीं ट्रोलर की बात सुनकर अनुराग कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दे डाला। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्ममेकर को उनकी पत्नी को लेकर कमेंट कर दिया।

Bollywood Tadka

यूजर ने तंज कसते हुए कहा-'एक बीवी संभली नहीं चले हैं ज्ञान बांटने।'यूजर के इस सवाल पर अनुराग आग बबूला हो गए और उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। अनुराग ने लिखा-'औरतों को संभालना नहीं पड़ता, वो खुद संभल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे खानदान को भी। जब नहीं जमा, वो चली गई। गुलाम नहीं थीं कि मैं बांधकर रखता। बाकी आपका माहौल ठीक है ना?

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर जबसे कंगना के खिलाफ लिखा है तबसे उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने लिखा था कि कंगना उनकी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, लेकिन वह उनके नए वर्जन को नहीं पहचानते। उनके इस कॉमेंट पर कंगना की टीम ने उनको 'मिनी महेश भट्ट' कहा है। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही स्टार्स की इस कोल्ड वॉर पर लोग जमकर मजे ले रहे हैंं।

: Smita Sharma

anurag kashyapcommentunsuccessful marriageBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...