एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर त्योहार को पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट करती है। वहीं न्यू ईयर पर भी कपल ने खास जश्न मनाया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
01 Jan, 2022 02:36 PMमुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर त्योहार को पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट करती है। वहीं न्यू ईयर पर भी कपल ने खास जश्न मनाया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल अनुष्का विराट और वामिका के साथ इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में है। वहीं पर कपल ने साल 2022 का वेलकम किया है। तस्वीरों में अनुष्का सिल्वर ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं विराट व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। अनुष्का विराट के गले लगी हुईं दिखाई दे रही है। पास में केक पड़ा हुआ है। अन्य तस्वीरों में इंडियन किक्रेट टीम भी नजर आ रही है। सभी मिलकर खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियोज में भी सभी मिलकर खूब धमाल मचा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें इस मौके पर कपल की बेटी वामिका भी उनके साथ रही। हालांकि वामिका की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। अनुष्का हर पल अपनी बेटी के साथ रहती हैं और उनका पूरा ध्यान रखती है। 11 जनवरी को वामिका पूरे एक साल की होने जा रही हैं। अनुष्का और विराट वामिका को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। अभी तक कपल ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।