main page

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के 10 साल पूरे, अनुष्का और रणवीर ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Updated 11 December, 2020 10:58:27 AM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ''बैंड बाजा बारात'' को 10 साल पूरे हो गए हैं। रणवीर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का की ये दूसरी फिल्म थी। मनीष शर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म के 10 साल पूरे पर अनुष्का और रणवीर ने खुशी जाहिर की है।

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' को 10 साल पूरे हो गए हैं। रणवीर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का की ये दूसरी फिल्म थी। मनीष शर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म के 10 साल पूरे पर अनुष्का और रणवीर ने खुशी जाहिर की है।

Bollywood Tadka
अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। रणवीर ने फिल्म में दिल्ली के लड़के बिट्टू शर्मा का किरदार निभाया और अनुष्का शर्मा ने श्रुति कक्कड़ की भूमिका निभाई थी। दोनों वेडिंग प्लानर थे।

Bollywood Tadka

वहीं रणवीर ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। रणवीर थिएटर में खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- ''फिल्मों में मेरे 10 साल पूरे होने के सेलिब्रेशन के लिए यही सही था कि मैं इस सपनों से बने चैम्बर में वापस आ जाऊं। ये बेहतरीन था।'' फैंस वीडियो और तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म रणवीर कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अनुष्का की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली है। 2021 में अनुष्का बच्चे को जन्म देगी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

anushka sharmaranveer singhfilmband baaja baaraatcompleted10 yearsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...