main page

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अनुष्का और विराट ने जुटाए 11 करोड़ रुपए,बोले-'अब बचाएंगे जिंदगियां'

Updated 15 May, 2021 11:33:08 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ मिलकर  कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की थी। इस कैंपन के तहत उन्होंने  7 दिन में 7 करोड़ रुपए जमा करने थे। विराट अनुष्का ने इस कैंपन में 2 करोड़ की राशि दान की थी। वहीं अब इन दोनों के राहत कोष में 7 करोड़ रुपए की जगह करीब 11 करोड़ रुपए जमा हो गए है। अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ मिलकर  कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की थी। इस कैंपन के तहत उन्होंने  7 दिन में 7 करोड़ रुपए जमा करने थे। विराट अनुष्का ने इस कैंपन में 2 करोड़ की राशि दान की थी।

Bollywood Tadka

वहीं अब इन दोनों के राहत कोष में 7 करोड़ रुपए की जगह करीब 11 करोड़ रुपए जमा हो गए है। अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।

Bollywood Tadka


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए धन्यवाद कहा। अनुष्का शर्मा ने एक नोट शेयर पर लिखा-'सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपए जुटाए जा चुके हैं। हैशटैग इन दिस टूगेदर। आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में चकित और विनम्र हूं।

Bollywood Tadka

हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।

 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने हैशटैग इन दिस टूगेदर पहल की शुरुआत 'क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो' के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 7 मई को ये अभियान शुरू किया था। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmaVirat Kohli11 croreCovid reliefBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...