बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका मेंविराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में कोहली के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी साउथ अफ्रीका गई हुई हैं। गुरुवार को जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ बस में दिखे। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
18 Dec, 2021 10:18 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका मेंविराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में कोहली के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी साउथ अफ्रीका गई हुई हैं। गुरुवार को जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ बस में दिखे। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में अनुष्का लाडली को सीने से लगाए दिख रही हैं। वहीं विराट उनके पास बैठे हैं। लुक की बात करें को विराट व्हाइट टी शर्ट, ट्राउजर और जैकेट में कूल गिखे। वहीं अनुष्का ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। विराट अनुष्का की लाडली व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान वामिरा 2 चोटियां किए बेहद क्यूट दिखीं।
इससे पहले गुरुवार को जब टीम इंडिया साउथअ फ्रीका के लिए रवाना हो रही थी। उस समय कोहली ने फोटोग्राफरों से अपनी बेटी की तस्वीर ना लेने की रिक्वेस्ट की थी। विराट के मना करने के बाद फोटोग्राफर्स ने वमिका की फोटो क्लिक नहीं की।
विराट-अनुष्का इससे पहले भी मीडिया से उनकी बेटी की फोटो ना लेने की रिक्वेस्ट कर चुके हैं। वमिका का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। विराट-अनुष्का अपनी बेटी वमिका की तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन ये ध्यान रखते हैं कि उसका चेहरा ना दिखे।