main page

इटली के इस रिजॉर्ट में हुई थी विरुष्का की शादी, एक रात के लेते है इतने लाख

Updated 05 November, 2018 04:58:16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है। ये कपल 11 दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। दोनों ने इटली के टसकनी शहर में शादी रचाई थी जो कि साल की सबके महंगी शादियों में शुमार है। इन दोनों ने अपनी शादी में कपड़ों से लेकर शादी के वेन्यू में करोड़ों रुपए खर्च किए थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है। ये कपल 11 दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। दोनों ने इटली के टसकनी शहर में शादी रचाई थी जो कि साल की सबके महंगी शादियों में शुमार है। इन दोनों ने अपनी शादी में कपड़ों से लेकर शादी के वेन्यू में करोड़ों रुपए खर्च किए थे।

 

Bollywood Tadka

 

इसके बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। आज विराट कोहली 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको विराट और अनुष्का की शादी की सारी डिटेल बताते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

इन दोनों की शादी की यह जगह इस वजह से भी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसी जगह पर साल 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे।

 

Bollywood Tadka

 

चारों तरफ पहाड़ियों के बीच बने फिनोशीटो रिजॉर्ट में विरुष्का ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसका नाम दुनिया के सबसे महंगे रिजॉर्ट में शुमार है।

 

Bollywood Tadka


फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक क्रिसमस या फिर न्यू ईयर के दौरान इस रिजॉर्ट की कीमत काफी बढ़ जाती है। एक हफ्ते के लिए एक कमरे की कीमत करीब 94 लाख 83 हजार दो सौ 10 रुपए है। यानि कि एक रात स्टे करने के लिए आपको इस रिजॉर्ट में करीब 13 लाख 54 हजार 7 सौ 44 रुपए चुकाने होंगे।

 

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट के मुताबिक फिनोशीटो रिजॉर्ट जिस जगह पर बना है वह 800 साल पुराना छोटा सा गांव है। यह जगह बेहद खूबसूरत है, जिसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

एयरपोर्ट से रिजॉर्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इस रिजॉर्ट में ओवल शेप का स्विमिंग पूल है। इसके अलावा लक्जरी की सारी चीजें जैसे कि जिम, स्पा और टेनिस कोर्ट भी बना हुआ है।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

 

 

: Konika

anushka sharmavirat kohliwedding resort

loading...