एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की एक प्यारी बिटिया है, जिसका नाम है वामिका। कपल अपनी बेटी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करता है। हालांकि दोनों ने अपनी लाडो का चेहरे पब्लिक नहीं किया है। इसी बीच अनुष्का शर्मा ने पिता के साथ खेलती हुई वामिका की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। उनके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में बाप-बेटी की जोड़ी को दुबई में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है। व्हाइट आउट
18 Oct, 2021 05:46 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की एक प्यारी बिटिया है, जिसका नाम है वामिका। कपल अपनी बेटी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करता है। हालांकि दोनों ने अपनी लाडो का चेहरे पब्लिक नहीं किया है। इसी बीच अनुष्का शर्मा ने पिता के साथ खेलती हुई वामिका की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। उनके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस तस्वीर में बाप-बेटी की जोड़ी को दुबई में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है। व्हाइट आउटफिट में वामिका बैलून्स के बीच खेलते बेहद प्यारी लग रही हैं। उसने बालों की दो चोटियां बना रखी हैं। हालांकि इस तस्वीर में वामिका की सिर्फ बैक ही दिखाई दे रही हैं। वहीं विराट व्हाइट टी पहने अपने बेटी को देख खूब हंस रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा- ''मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में''।
बता दें, विराट अनुष्का कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इस साल जनवरी में अपने पहले बच्चे यानि वामिका का स्वागत किया। कपल अपनी बेटी को हमेशा मीडिया की नजरों से बचा कर रखता है और कई बार दोनों वामिका की तस्वीरें न क्लिक करने की अपील भी कर चुके हैं।