झारखंड के शहर जमशेदपुर से एक झकझोर देनेवाली घटना सामने आई है। पिछले हफ्ते टाटानगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से 3 साल की एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप कुया। इतना ही नहीं रेप करने के बाद बच्ची का बेरहमी से गला काट हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को घटना के बारे में बताया। इस घटना के बाद पूरा दे
02 Aug, 2019 11:14 AMमुंबई: झारखंड के शहर जमशेदपुर से एक झकझोर देनेवाली घटना सामने आई है। पिछले हफ्ते टाटानगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से 3 साल की एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप कुया। इतना ही नहीं रेप करने के बाद बच्ची का बेरहमी से गला काट हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को घटना के बारे में बताया। इस घटना के बाद पूरा देश सदमे में हैं। इस झकझोर देनेवाली घटना के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
अनुष्का शर्मा में ट्वीट कर लिखा- जमशेदपुर में एक तीन साल की बच्ची रेलवे स्टेशन में अपनी मां के बगल में सो रही थी। उसका किडनैप कर गैंगरेप किया गया। इसके बाद उसका गला रेंत दिया गया। ये काफी अमानवीय और घिनौना है। इस घटना से मैं काफी गुस्से में हूं। मुझे हिला कर रख दिया है। अपने दूसरे ट्वीट में अनुष्का ने लिखा-ये काफी डरावना है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस जघन्य मामले में जल्द से जल्द से न्याय किया जाएगा। इस मामले में इतना सख्त सजा मिलनी चाहिए कि कोई ऐसा अमानवीय और घिनौना अपराध करने से पहले कांप जाए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन में ये घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है। बच्ची को स्टेशन से किडनैप करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। आरोपी स्टेशन से बच्ची को चुराते हुए नजर आ रहा था। इस घटना के आरोपी रिंकू साहू और कैलाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दोनों ही आरोपियों ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दो आरोपियों के अलावा पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बच्ची के सिर का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। पुलिस ने 30 जुलाई को टेल्को थाना क्षेत्र से सिर कटी लाश बरामद की थी। आरोपी रिंकू ने बताया कि बच्ची बिस्तर से गिर गई थी और रो रही थी। चुप कराने पर भी जब वो नहीं चुपी तो उसने उसका गला काट दिया और डेड बॉडी को झाड़ी में फेंक दिया था।
अनुष्का इन दिनों फिल्मों से दूर पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। अनुष्का 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं।