main page

UK में कुछ यूं फुल लाइफ इंजॉय कर रही हैं अनुष्‍का,आप भी देखें संडे मॉर्निंग वाली खूबसूरत तस्वीरें

Updated 02 August, 2021 11:48:39 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। अनुष्का आए दिन इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने  ब्रिटेन ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी संडे सुबह की हैं। तस्वीरों मे

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। अनुष्का आए दिन इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने  ब्रिटेन ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी संडे सुबह की हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में अनुष्का हरी-भरी हरियाली के बीच पोज दे रही हैं। संडे आउटिंग के लिए अनुष्का ने कैजुअल और कम्फर्टेबल लुक चुना। लुक की बात करें तो अनुष्का मॉम जींस और स्नीकर्स के साथ क्रॉप टॉप में स्टनिंग लग रही हैं।

Bollywood Tadka

शाॅर्ट हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। एक तस्वीर में जहां अनुष्का अपनी बैक दिखा रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह कैमरे के सामने खिलखिलाते हुए नजर आ रही हैं। शेयर की इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने  तितलियों वाले इमोजी डाली है। 

Bollywood Tadka

इससे पहले अनुष्का ने के एल राहुल-आथिया शेट्टी, इशांत शर्मा-प्रतिमा शर्मा और उमेश यादव-तान्या वाधवा संग अपनी फोटोज शेयर की थी।बेबी वामिका भी इस तस्वीर का हिस्सा थीं। 

अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। पॉवर कपल की शानदार बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में बनी रहती है। साल 2021 में अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया और उसका नाम वामिका रखा। वामिका की एक झलक पाने के लिए सभी बहुत बेकरार हैं। वामिका के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया है और वह अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmaphotosLondonBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...