main page

Lockdown: पति विराट संग क्रिकेट खेलती दिखीं अनुष्का शर्मा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Updated 17 May, 2020 12:19:32 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। अनुष्का अक्सर पति विराट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का इन दिनों विराट के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। अनुष्का अक्सर पति विराट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का इन दिनों विराट के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन हैं।

Bollywood Tadka

लाॅकडाउन होने की वजह से दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में अनुष्का पति विराट के साथ क्रिकेट खेलती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। विराट-अनुष्का के क्रिकेट खेलते हुए वीडियो को Virarsh नाम के यूजर ने शेयर किया है।  

Bollywood Tadka

वीडियो में पहले विराट और फिर पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलिंग करते नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों के फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'पाताल लोक' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अनुष्का के पति विराट  ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। विराट ने 'पाताल लोक' देखते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में वह लैपटॉप पर 'पाताल लोक' वेब सीरीज देखते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

: Smita Sharma

anushka sharmaplaycrickethusbandvirat kohliLockdowncoronavirusBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...