अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सामाजिक गतीविधियों में भी हिस्सा लेती रहती हैं। वह कोरोना काल में अपने पति विराट कोहली के साथ मिलकर कई जरूरतमंदों की मदद कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने नए तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूगता फैलाने का फैसला लिया है। अनुष्का शर्मा ने अपने मैटरनिटी के स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है। इस कपड़ों को बेचकर मिलने वाले पैसों को वह एनजीओ स्नेहा मातृत्व सुरक्षा में देंगी। इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा। अनुष्का क
29 Jun, 2021 01:06 PMबॉलीवुड तड़का टीम. अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सामाजिक गतीविधियों में भी हिस्सा लेती रहती हैं। वह कोरोना काल में अपने पति विराट कोहली के साथ मिलकर कई जरूरतमंदों की मदद कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने नए तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूगता फैलाने का फैसला लिया है।
अनुष्का शर्मा ने अपने मैटरनिटी के स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है। इस कपड़ों को बेचकर मिलने वाले पैसों को वह एनजीओ स्नेहा मातृत्व सुरक्षा में देंगी। इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा। अनुष्का के शेयर किए पीस के जरिए 2.5 लाख लीटर पानी बचाया जा सकेगा। अनुष्का को इस तरह का आइडिया अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही आया था।
एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया कि यह एक बहुत ही सरल तरीका है, जिससे हम में से हर एक दयालुता से भरी जिंदगी जी सकता है। इन पीसेज को दोबारा सर्कुलर फैशन में सेल करके पर्यावरण पर हमारा बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपनी गर्भावस्था के दौरान, मुझे लगा कि हमारे जीवन का यह चरण सर्कुलर इकोनॉमी में भाग लेने के लिए काफी उपयोगी रहेगा।'
अनुष्का ने आगे कहा, 'मान लीजिए कि अगर भारत की 1 पर्सेंट शहरों में रहने वाली प्रेगनेंट महिलाएं इन मैटरनिटी कपड़ों को दोबारा खरीदती हैं तो हम इतने पानी का संरक्षण कर सकते हैं कि एक आदमी उसे 200 साल तक पी सकता है। यह एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए हर आदमी एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है।'
काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की और इन दिनों वह अपनी बेटी वामिका का पूरा ध्यान रख रही हैं।