main page

कुत्ते की जान बचाने की कोशिश करते शख्स को लोगों ने कहा पागल, भड़की अनुष्का शर्मा- 'पागल वो हैं जो इंसानियत नहीं समझते, आप तो तालियों के काबिल हैं'

Updated 19 February, 2022 06:16:54 PM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ''चकदा एक्स्प्रेस'' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके लिए अनुष्का खूब मेहनत कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने दिल को छू लेने वाला  एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्स्प्रेस' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके लिए अनुष्का खूब मेहनत कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने दिल को छू लेने वाला  एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में एक शख्स कुत्ते की जान बचाने की कोशिश कर रहा है। वह शख्स घायल कुत्ते को गोद में उठाकर उसके प्रति प्यार दिख रहा है। ये देख कर पास में खड़ा आदमी उस शख्स को पागल कहता है, जिसके बाद वह शख्स बोलता है, क्या मैं पागल हूं, बताओ आप लोग मुझे पागल बता रहे हो? जो पशु बोल नहीं सकता, उसे दुत्कार रहे हो। पशुओं की सेवा करनी चाहिए। ये बेजान कुछ बोल नहीं सकता, लेकिन ये सभी से इतना प्यार करते हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- पागल वो हैं जो इंसानियत नहीं समझते आप तो तालियों के काबिल हैं। साथ ही दिल का इमोजी भी शेयर किया। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें अनुष्का को भी जानवरों से काफी प्यार है और एक्ट्रेस को उनके प्रति आवाज उठाती भी नजर आई थी। उनका प्यार किसी से छुपा नहीं है। कुछ समय पहले उन्होंने शाहपुर तालुका में जमीन ली थी जिसपर वह जानवरों के लिए अस्पताल और शेल्टर होम खोलना चाहती थीं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

anushka sharmasharesvideomancaringinjureddogBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...