बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दुनिया के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इन दोनों का रिश्ता बेहद प्यारा है। दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकालने में कमी नहीं छोड़ते। ये दोनों अपने-अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी लेकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, भले ही उसके लिए इन्हें अलग-अलग देशों में ट्रेवल ही क्यों ना करना पड़े। जहां एक ओर क्रिकेटर विराट कोहली वर्ल्ड कप 2019 में बिजी हैं।
23 Jun, 2019 11:45 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दुनिया के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इन दोनों का रिश्ता बेहद प्यारा है। दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकालने में कमी नहीं छोड़ते। ये दोनों अपने-अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी लेकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, भले ही उसके लिए इन्हें अलग-अलग देशों में ट्रेवल ही क्यों ना करना पड़े। जहां एक ओर क्रिकेटर विराट कोहली वर्ल्ड कप 2019 में बिजी हैं।
वहीं अनुष्का उनसे मिलने और काम के लिए इंग्लैंड गई थीं लेकिन अब वह पति विराट से दूर बेल्जियम में घूम रही हैं। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर की है जिसमें वह ब्रशल्स की गलियों में घूमती हुई नजर आ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का विराट दोनों लंदन में ही है लेकिन दोनों ही अपने-अपने कामों में बिजी हैं। क्योंकि BCCI यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों और सहयोगियों के साथ केवल 15 दिनों तक ही साथ रह सकते हैं।
BCCI के नियम को फॉलो करते हुए अनुष्का ब्रशल्स में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आ गई हैं और वहीं से उन्होंने ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक पैंट और डेनिम जैकेट में नजर आ रही है। वहीं बैकग्राउंड में 'सनसेट' उनकी इस तस्वीर में चार चांद लगा रहा है।
बता दें कि अनुष्का पति विराट कोहली से कुछ समय तक नहीं मिल पाएंगी। भारत बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले विराट और अनुष्का को लंदन में साथ घूमते हुए देखा गया था।
दोनों के साथ समय बिताने के लिए विराट ने एक दिन की छुट्टी ली थी। वहीं खबरें हैं कि BCCI के नियमों के मुताबिक अनुष्का इस महीने के लास्ट तक ही विराट को जॉइन कर सकेंगी। यानी कि अनुष्का को फिलहाल कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।
काम की बात करें तो अनुष्का ने फिलहाल उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। वे बतौर प्रोड्यूसर अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने एक फिल्म के लिए हां कह दी है और वे इसमें पुलिसवाली का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।