बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनुष्का ने शाहरुख की फिल्म ''रब ने बना दी जोड़ी'' से डेब्यू किया था। डेब्यू फिल्म के साथ ही अनुष्का ने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली।
22 Jul, 2019 11:09 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनुष्का ने शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। डेब्यू फिल्म के साथ ही अनुष्का ने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली।
रविवार रात अनुष्का को एक्ट्रेस शबाना आजमी के घर के बाहर स्पाॅट किया गया। तस्वीरों में अनुष्का ब्लैक एंड व्हाइठट मिडी ड्रेस में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। मिनिमल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने पोनीटेल की थी। अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल साइठट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अनुष्का सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। बीते दिन ही अनुष्का के फैन पेज ने उनका वर्कआउट करते का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का काफी भारी भरकम वजन के साथ डेडलिफ्ट वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की फिल्म जीरो बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं किया लेकिन इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के काम की काफी तारीफ हुई थी। अनुष्का 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके को-प्रोड्यूसर उनके भाई कारनेश शर्मा हैं।