main page

बेहद खास है विराट-अनुष्का की लाडली का नाम, मतलब जान आप भी कहेंगे अरे भाई वाह!

Updated 01 February, 2021 01:35:28 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने 11 जनवरी को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद ही कपल लगातार सुर्खियों में हैं। हर कोई विरुष्का की लाडली की पहली झलक देखना चाहता है। वहीं कुछ समय पहले ही कपल ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। हालांकि इस दौरान उनकी लाडली का चेहरा नहीं दिख रहा।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने 11 जनवरी को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद ही कपल लगातार सुर्खियों में हैं। हर कोई विरुष्का की लाडली की पहली झलक देखना चाहता है। वहीं कुछ समय पहले ही कपल ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। हालांकि इस दौरान उनकी लाडली का चेहरा नहीं दिख रहा।

Bollywood Tadka

तस्वीर में अनुष्का और विराट अपने बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। कपल प्यार से लाडली को निहार रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए बेटी का नाम भी फैंसको बताया। विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का के सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आते ही इस नाम की चर्चा होने लगी है। ऐसे में हम आपको बताते हैं इस नाम का मतलब। वहीं इस नाम का मतलब जान आप भी कहेंगे अरे भाई वाह इतना अच्छा नाम। 

Bollywood Tadka
 

वामिका का अर्थ 

वामिका का मतलब होता है देवी दुर्गा। यह नाम देवी दुर्गा का ही एक विशेषण होता है और बाईं ओर स्थित यानी शिव भी होता है। वामिका नाम की राशि वृषभ होती है। वैसे आप को बता दें कि वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया हैं। वामिका में अनुष्का का KA और विराट का V शामिल है। ऐसे में एक ओर जहां ये विरुष्का के नाम से जुड़ा है तो वहीं दूसरी ओर साक्षात मां दुर्गा का भी प्रतीक है। 

Bollywood Tadka

अनुष्का शर्मा इंस्टा पर फैमिली तस्वीर शेयर कर लिखा-'हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है। कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं।'

: Smita Sharma

anushka sharmavirat kohlidaughtervamikaname meansBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...