main page

Dad On Duty: पति और बेटी संग आउटिंग पर निकली अनुष्का, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Updated 13 July, 2022 02:16:15 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में हैं। हाल ही में उन्हें पति और बेटी के साथ लंदन में घूमते नजर आए। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में विराट वामिका के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान वामिका बेबी ट्रॉली में लेटी हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में हैं। हाल ही में उन्हें पति और बेटी के साथ लंदन में घूमते नजर आए। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

पहली तस्वीर में विराट वामिका के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान वामिका बेबी ट्रॉली में लेटी हैं। वहीं अनुष्का उनके पीछे चल रही हैं। लुक की बात करें तो विराट ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में कूल दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने इस दौरान एक बैगपैक कैरी किया है। वहीं अनुष्का प्रिंटिड शर्ट और ब्लू जींस में स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैट से कंप्लीट किया है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलने नहीं उतरे। विराट ग्रोइन की समस्या के कारण टीम से बाहर हो गए।

विराट को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें चोट बल्लेबाजी या फील्डिंग के दौरान लगी। कोहली इस चोट के कारण ओवल में नहीं उतरे। विराट भले ही मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन वह टीम के साथ ओवल स्टेडियम जरूर पहुंचे।

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmaVirat KohliDaughterVamika KohliLondon1st ODIBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...