निस्संदेह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। फैंस इस कपल को प्यार से 'विरुष्का' नाम से पुकारता है। दोनों अपनी क्यूट तस्वीरों से अपने फैंस को सरप्राइज देने से कभी नहीं चूकते। उनका प्यार और रोमांस उन तस्वीरों से जाहिर होता है जो वे इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टा पर पति विराट के साथ दो तस्वारें शेयर की हैं जिनमें दोनों ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।
05 Aug, 2022 11:36 AMमुंबई: निस्संदेह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। फैंस इस कपल को प्यार से 'विरुष्का' नाम से पुकारता है। दोनों अपनी क्यूट तस्वीरों से अपने फैंस को सरप्राइज देने से कभी नहीं चूकते। उनका प्यार और रोमांस उन तस्वीरों से जाहिर होता है जो वे इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टा पर पति विराट के साथ दो तस्वारें शेयर की हैं जिनमें दोनों ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने जो कैप्शन दिया है उसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक'बैंड' शुरू करने का संकेत देते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
लुक की बात करें तो अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट, सैसी ब्लू जैकेट, डेनिम में कूल दिख रही हैं। अनुष्का ने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया। वहीं विराट भी अनुष्का को ट्विनिंग करते दिखे। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट, सैसी ब्लू जैकेट, डेनिम कैरी की थी। अनुष्का ने तस्वीरों को कैप्शन दिया-'हमेशा एक क्यूट लड़के के साथ एक बैंड शुरू करना चाहती थी।'
काम की बात करें तो काफी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर अनुष्का 'चकदा एक्सप्रेस' से कम बैक कर रही हैं। 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।