इस बात में कोई दौराहे नहीं है कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल हैं। फैंस के बीच विरुष्का के नाम से फेमस ये जोड़ी जब भी घर से बाहर निकलती है को कपल गोल्स देने का मौका नहीं छोड़ती। इनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का को पति विराट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। हाथों में हाथ थाम इस कपल ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश एंट्री की।
16 Nov, 2022 01:16 PMमुंबई: इस बात में कोई दौराहे नहीं है कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल हैं। फैंस के बीच विरुष्का के नाम से फेमस ये जोड़ी जब भी घर से बाहर निकलती है को कपल गोल्स देने का मौका नहीं छोड़ती। इनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का को पति विराट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। हाथों में हाथ थाम इस कपल ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश एंट्री की।
दोनों की undisclosed destination के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर कपल ट्विनिंग किए नजर आया। लुक की बात करें तो अनुष्का व्हाइट स्वेटर-टॉप, ब्लैक लूज पैंट और हैट में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने इस दौरान एक बैग कैरी किया था।
इसके साथ ही अनुष्का ने व्हाइट शूज पेयर किए थे। विराट की बात करें तो वह भी पत्नी संग मैचिंग किए नजर आए। विराट ब्लैक पैंट और व्हाइट टी-शर्ट में कूल दिखे।
विराट के आउटफिट में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनकी टीशर्ट पर बना दिल जिसके ठीक नीचे लेडी लव के नाम का पहला लेटर 'A' लिखा है। कपल ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया।
काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। फिल्म में वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।