main page

'हमेशा तुम्हारे साथ' पति के शतक जड़ने पर सराबोर हुए अनुष्का के जज्बात, विराट ने पत्नी और बेटी को समर्पित किया 71वां शतक

Updated 09 September, 2022 10:54:47 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूजे के प्रति प्यार जाहिर करता रहता है। इसके साथ ही अनुष्का विराट हर पल एक दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। कई मौकों पर दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे के लिए कितना मायने रखते हैं। वैसे तो विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा ही अपने पति को सपोर्ट करने के लिए खड़ी रहती हैं लेकिन जब वो अपने करियर में कुछ अच्छा करते हैं तो अनुष्का हमेशा ही उनके लिए सपोर्ट दिखाती हैं। अनु


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूजे के प्रति प्यार जाहिर करता रहता है। इसके साथ ही अनुष्का विराट हर पल एक दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। कई मौकों पर दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे के लिए कितना मायने रखते हैं। वैसे तो विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा ही अपने पति को सपोर्ट करने के लिए खड़ी रहती हैं लेकिन जब वो अपने करियर में कुछ अच्छा करते हैं तो अनुष्का हमेशा ही उनके लिए सपोर्ट दिखाती हैं।

Bollywood Tadka

अनुष्का शर्मा ने अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली पर गुरुवार को एशिया कप 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71 वां शतक पूरा करने पर अपना प्राउड जाहिर किया। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट ही साझा किया है।

 

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से"। इसी के साथ विराट कोहली ने भी अनुष्का की पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स  ड्रॉप किए।

Bollywood Tadka

पत्नी और बेटी को डेडीकेट किया शतक

वीरवार को विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। इस शतक के बाद विराट कोहली ने खुशी से सबसे पहले रिंग को चूमा।  

Bollywood Tadka

शतक लगाने के बाद विराट ने कहा- 'और मैंने अपनी अंगूठी को चूमा। आप मुझे यहां खड़े देख रहे हैं क्योंकि एक इंसान ने मेरे लिए चीजों को साइड में रखा है। वह अनुष्का हैं। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है।

Bollywood Tadka

जब आपके बगल में कोई हो जो चीजों को साइड में रखते हुए बातचीत कर रहा हो, जैसे अनुष्का... जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था। छह सप्ताह की छुट्टी मैं तरोताजा था। मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना थक गया था। कॉम्पटिशन इसकी अनुमति नहीं देता है, लेकिन इस ब्रेक ने मुझे फिर से खेल का आनंद लेने दिया।'

काम की बात करें तो अनुष्का इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म से वह लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। आखिरी बार अनुष्का को साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था।

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmaVirat Kohli71st CenturyVamika KohliBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...