बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर पति विराट संग समय बिता रही हैं। इसी बीच दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर भी विराट और अनुष्का की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आई।
20 Feb, 2019 12:42 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर पति विराट संग समय बिता रही हैं। इसी बीच दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर भी विराट और अनुष्का की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आई। ये कपल एक दूसरे का हाथ थामे क्यूट अंदाज में दिखे।
इस दौरान अनुष्का पति विराट संग मैचिंग व्हाइट शर्ट में काफी खूबसूरत और कूल अंदाज में दिखीं। उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए।
दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे। विराट और अनुष्का एक ऐसा कपल है जिनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। अक्सर ये कपल अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करता है।
इटली में की थी शादी
विरुष्का पिछले साल 2017 दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली के एक विला में सीक्रेट वेडिंग की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग रिसेप्शन रखे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की पिछले साल फिल्में 'परी', 'सुई-धागा: मेड इन इंडिया', और 'जीरो' रिलीज हुई हैं।