main page

प्रभास से शादी की खबरों पर देवसेना ने दिया चौंकाने वाला बयान, सुन फैंस को लगेगा झटका

Updated 11 February, 2018 04:04:39 PM

साउथ एक्टर प्रभास और एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। फिल्म ''बाहुबली'' में अनुष्का और प्रभास की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म के बाद से ही मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच बाहुबली की देवसेना ने शादी के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है।

मुंबई: साउथ एक्टर प्रभास और एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। फिल्म 'बाहुबली' में अनुष्का और प्रभास की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म के बाद से ही मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच बाहुबली की देवसेना ने शादी के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है।

Bollywood Tadka

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा - 'मैं और प्रभास शादी नहीं कर रहे है। देवसेना और बाहुबली की केमिस्ट्री की असल जिंदगी में उम्मीद न करें। जो भी केमिस्ट्री थी वह सिर्फ फिल्म का हिस्सा था।'

Bollywood Tadka

आपको बता दें कि इन दोनों के लिंकअप की खबरें काफी समय पहले से आ रही थीं। कहा जा रहा था कि यह दोनों फिल्म की शूटिंग के समय से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि नवभारत टाइम्स ने अक्टूबर में जब प्रभास से इस मामले में पूछा तो उन्होंने साफतौर पर इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था - 'इस तरह के लिंकअप की खबरें बहुत आम है।'

Bollywood Tadka

दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने प्रभास के रिश्तेदार और तेलूग एक्टर कृष्णम राजू ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे इन खबरों को और भी जोर मिला। उन्होंने कहा था - 'प्रभास साल 2018 में शादी कर सकते हैं।' 
 

:

PrabhasAnushka ShettyRumours Marriage

loading...