फेमस संगीतकार एआर रहमान की बेटी खातिजा ने 26 मई को ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से निकाह किया था। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई थी। शुक्रवार की रात को एआर रहमान ने चेन्नई में खतीजा के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। यह एक म्यूजिकल रिसेप्शन था। इस पार्टी में परिवार, दोस्त और स्टार्स ने शिरक्त की। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
12 Jun, 2022 03:04 PMमुंबई. फेमस संगीतकार एआर रहमान की बेटी खातिजा ने 26 मई को ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से निकाह किया था। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई थी। शुक्रवार की रात को एआर रहमान ने चेन्नई में खतीजा के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। यह एक म्यूजिकल रिसेप्शन था। इस पार्टी में परिवार, दोस्त और स्टार्स ने शिरक्त की। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में खातिजा पर्पल लहंगे में बेहद प्यारी लग रही है। वहीं रियासदीन ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। एआर रहमान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से सिंगर ने ब्लू कोट पहना हुआ है। पार्टी में सिंगर उदित नारायण, जावेद अली, सोनू निगम, हनी सिंह, संगीतकार शिवमणि, हनी सिंह और जतिन पंडित ने शिरकत की।

इसके अलावा मनीषा कोइराला, साहिल खान, संदीप सिंह, फिल्ममेकर मणिरत्नम और शेखर कपूर भी पार्टी में मौजूद थे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी पहुंचे। पार्टी में जाने-माने सिंगर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें इससे पहले 10 जून 2022 को खातिजा का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। वेडिंग रिसेप्शन खातिजा ने मैरून सूट पहना था। वहीं रियासदीन ब्लू कलर की शेरवानी में नजर आए थे। 29 दिसंबर को खातिजा और रियासदीन ने सगाई की थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे।
