main page

अर्चना पूरन सिंह की हाउसमेड बनी स्टार,अखबार में अपनी तस्वीर देख दिया ऐसा रिएक्शन

Updated 24 April, 2020 01:08:31 PM

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हालांकि वह सोशल साइट केजरिए  फैंस से जुड़ी हैं। वह आए दिन फैंस को कोई न कोई अपडेट देती रहती हैं। लेकिन खास यह है कि अब अर्चना पूरन सिंह के साथ-साथ उनकी हाउसमेड भाग्यश्री भी स्टार बन चुकी हैं। दरअसल, कुछ दिनों से एक्ट्रेस  अपनी मेड का वीडियो

मुंबई:  एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हालांकि वह सोशल साइट केजरिए  फैंस से जुड़ी हैं। वह आए दिन फैंस को कोई न कोई अपडेट देती रहती हैं। लेकिन खास यह है कि अब अर्चना पूरन सिंह के साथ-साथ उनकी हाउसमेड भाग्यश्री भी स्टार बन चुकी हैं। दरअसल, कुछ दिनों से एक्ट्रेस  अपनी मेड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जो खूब वायरल भी हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मेड  का एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह उसे बताती नजर आ रही हैं कि वह स्टार बन चुकी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

...when she realises she's become a star🌟 #lockdown2020

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on Apr 20, 2020 at 11:50pm PDT

एक्ट्रेस की यह बात सुनकर उनकी मेड हैरान हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्चना भाग्यश्री के आते ही उनके बारे में छपे आर्टिकल के बारे में बताती हैं| इसे देखकर भाग्यश्री हैरान हो जाती है।इसके बाद अर्चना कहती हैं कि भाग्यश्री तू स्टार बन चुकी है। उनकी बात सुनकर भाग्यश्री कहती हैं कि मैं पागल हो जाऊंगी। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मेड से कई बातें भी करती हैं।वीडियो में भाग्यश्री का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने लिखा-'भाग्यश्री रॉक्स, जब उसे यह महसूस हुआ कि वह स्टार बन चुकी है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

So many of you wanted to read the article 😊 #bhagyashrirocks is a 🌟 👏🏽👏🏽 #lockdown2020

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on Apr 21, 2020 at 4:43am PDT

बता दें कि अर्चना पहले भी भाग्यश्री के कई वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं. इसमें वह कभी भाग्यश्री के साथ कुकिंग करती दिखाई देती हैं तो कभी वह अपनी मेड के साथ बातें करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्मों से इतर द कपिल शर्मा शो में  नजर आ रही हैं। हालांकि,लॉकडाउन के कारण शो की शूटिंग अभी रुकी हुई है, जिससे एक्ट्रेस घर पर ही अपना समय बिता रही हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

She was so happy her posts get such positive response #lockdown2020 #quarantinelife #bhagyashrirocks #madhislandlife

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on Apr 24, 2020 at 12:05am PDT

: Smita Sharma

archana puran singhhousemaidstarbhagyashreevideo viralinternetlockdownBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...