एक्ट्रेस और ''बिग बॉस 13'' कंटेस्टेंट अरहान खान की Ex गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप था।
13 Jan, 2020 07:00 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट अरहान खान की Ex गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप था। पुलिस टीम ने गुरुवार रात मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह के साथ अमृता धनोआ को गिरफ्तार किया था।
इससे पहले, अमृता खबरों में तब आई थी, जब उन्होंने अरहान खान पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।
उनका कहना था कि उन्हें धोखा दिया गया था।
अमृता धनोआ और अरहान खान 2006-2010 के दौरान चार साल रिलेशन में रहे थे।
'बिग बॉस 13' देखने के बाद अमृता ने अरहान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अमृता को पहचानने से ही इनकार कर दिया।
अमृता धनोआ ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों जैसे, 'अनलिमिटेड नशा', 'परवीन बॉबी’ और ’द वर्ल्ड ऑफ फैशन ’में काम किया है। फिलहाल अरहान खान के बिग बॉस 13’में उनकी साथी कंटेस्टेंट और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के डेट करने की अफवाहें हैं।