main page

'नमस्ते इंग्लैंड' की ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर अर्जुन- परिणीति में हुआ झगड़ा, जानिए क्या माजरा

Updated 05 September, 2018 12:55:54 PM

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ''नमस्ते इंग्लैंड'' जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं अर्जुन और परिणीति के ट्विटर झगड़े लोगों का मन बहलाते रहते हैं। अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर झगड़ा करते नजर आए हैं और दर्शकों को कन्फ्यूज़ कर दिया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं अर्जुन और परिणीति के ट्विटर झगड़े लोगों का मन बहलाते रहते हैं। अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर झगड़ा करते नजर आए हैं और दर्शकों को कन्फ्यूज़ कर दिया है।

 

 

दरअसल,अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और परिणीति की एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ दोनों के संवाद भी लिखे गए हैं। इनमें जहां अर्जुन कपूर कह रहे हैं कि उनकी फिल्म का ट्रेलर 7 सितंबर को आ रहा है, वहीं परिणीति कह रही हैं कि ट्रेलर 10 सिंतबर को आना है।

 

Bollywood Tadka

 

 

इस पोस्टर में अर्जुन का सवांद है- ‘परिणीति सब को गलत डेट बता रही है, 7 सितंबर को है ट्रेलर लॉन्च और इस बात पर हूं मैं क्लियर’ इसी के जवाब में परिणीति का संवाद है- ‘मुझ पर भरोसा करो, ट्रेलर 10 सितंबर को ही आएगा! बाबा ऐसे ही परेशान कर रहा है सबको।’

 

Bollywood Tadka

 

विपुल शाह के डायरेक्शन में बनी नमस्ते इंगलैंड समय से पहले बन कर तैयार हो चुकी है और इसलिए फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म अक्षय कुमार और कैटरीना की फ‍िल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल है। 

 

Bollywood Tadka

 

 

: Neha

arjun kapoorparineeti chopracreatconfusionnamaste englandtrailerreleasedate

loading...