खतरों के खिलाड़ी 11 विनर और एक्टर अर्जुन बिजलानी आज 39 साल के हो गए हैं। एक्टर गोवा में परिवार और फेड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
31 Oct, 2021 03:52 PMमुंबई. खतरों के खिलाड़ी 11 विनर और एक्टर अर्जुन बिजलानी आज 39 साल के हो गए हैं। एक्टर गोवा में परिवार और फेड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
तस्वीरों और वीडियोज में अर्जुन पत्नी नेहा और दोस्त निया शर्मा और चेतना पांडे के साथ नजर आ रहे हैं।
सभी मिलकर पूल और जैकूजी में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने व्हाइट एंड ब्लैक शर्ट पहनी हुई है।
कैप से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं निया येलो ड्रेस में गॉर्जियस लग रही है और चेतना व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही है।
सभी मिलकर खूब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें निया ने अर्जुन के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश भी किया है। तस्वीरों में निया अर्जुन के गले लगी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए निया ने लिखा- मुझे याद नहीं है कि मेरी बस एक कॉल पर आप कितनी बार आ चुके हो। आप मेरी जरूरत में हमेशा मेरे साथ रहे हैं।