main page

अर्जुन बिजलानी ने यूं मनाया कोरोना पॉजिटिव पत्नी का बर्थडे, वीडियो शेयर कर बोले 'दुबई में होने वाला था कमरे में हो गया'

Updated 12 October, 2020 10:22:22 AM

एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी और उनके पांच साल के बेटे अयान बीते दिनों कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए थे। इसी बीच नेहा का जन्मदिन भी आ गया। ऐसे में होम क्वारनटाइन के बीच नेहा के लिए बर्थडे सेल‍िब्रेट कर पाना संभव नहीं था, लेकिन उनके पति अर्जुन ये कर दिखाया। अर्जुन ने नेहा को सरप्राइज देते हुए खास अंदाज ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी और उनके पांच साल के बेटे अयान बीते दिनों कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए थे। इसी बीच नेहा का जन्मदिन भी आ गया। ऐसे में होम क्वारनटाइन के बीच नेहा के लिए बर्थडे सेल‍िब्रेट कर पाना संभव नहीं था, लेकिन उनके पति अर्जुन ये कर दिखाया। अर्जुन ने नेहा को सरप्राइज देते हुए खास अंदाज ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Bollywood Tadka


अर्जुन ने अपनी वाइफ का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए केक अरेंज किया और घर को अच्छे से डेकोरेट किया। फिर नेहा को सरप्राइज दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा अपने क्यूट बेटे के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं और काफी खुश लग रही हैं। वहीं उनके पति उन्हे हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं। 


कोरोना के चलते अर्जुन अपनी पत्नी और बेटे के पास नहीं आए, लेकिन खास अरेंडमेंट करके उन्होंने दोनों का दिल जीत लिया। 

Bollywood Tadka


सेलिब्रेशन का वीड‍ियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्ल‍िंग...विश्वास नहीं हो रहा दुबई में होने वाला था कमरे में हो गया। लव यू. हम जल्द ही मेरा और तुम्हारा एक साथ मनाएंगे। खुश रह हंसती रह।' 

Bollywood Tadka


बता दें पिछले दिनों अर्जुन ने नेहा के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और बेटे के लिए चिंता जताते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि उन्हें इसका सबसे ज्यादा डर था। वे नहीं चाहते कि उन्हें भी कोरोना हो जाए वरना नेहा और अयान का ख्याल कौन रखेगा। 

: suman prajapati

Arjun BijlanicelebratesbirthdayCorona positivewifeNehaTelevision Hindi NewsTelevision News and GossipTelevision Box Office Masala Hindi NewsTelevision Celebrity Hindi News

loading...