एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। बुधवार को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। अर्जुन बिजलानी से लेकर मंदिरा बेदी तक मौनी की खुशियों में शरीक होने के लिए गोवा पहुंचे। अर्जुन ने हल्दी सेरेमनी की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मौनी के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।
27 Jan, 2022 04:57 PMमुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। बुधवार को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। अर्जुन बिजलानी से लेकर मंदिरा बेदी तक मौनी की खुशियों में शरीक होने के लिए गोवा पहुंचे। अर्जुन ने हल्दी सेरेमनी की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मौनी के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में अर्जुन व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से एक्टर ने येलो बॉसक्ट पहनी हुई है। वहीं मौनी व्हाइट एंड गोल्डन ड्रेस में दिखाई दे रही है। इसके साथ मौनी ने व्हाइट फूलों की जूलरी पहनी हुई है। अर्जुन मौनी के गालों और पैरों पर हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ तस्वीरों में अर्जुन मौनी के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक्ट्रेस उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रही है। कुछ लोग उनके पास खड़े हैं जो मौनी पर येलो फूलों की बारिश कर रहे हैं। फैंस इस तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सूरज दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वह कर्नाटक के रहने वाले हैं और सिविल इंजीनियर भी हैं। दोनों ने गोवा में शादी की। कोरोना को ध्यान में रखते हुए शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।
