main page

Wedding Reception: शादी के बाद अर्जुन कानूनगो-कार्ला की पहली पब्लिक अपीयरेंस, नई नवेली दुल्हनिया के लुक ने चुराई लाइमलाइट

Updated 12 August, 2022 11:09:57 AM

दो साल की डेटिंग के बाद पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगो और उनकी मंगेतर कार्ला डेनिस हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने 10 अगस्त को हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्ला डेनिस सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं। वहीं अब 11 अगस्त को कपल ने वेडिंग रिस्पेशन होस्ट किया। इस रिस्पेशन पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी।

मुंबई: दो साल की डेटिंग के बाद पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगो और उनकी मंगेतर कार्ला डेनिस हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने 10 अगस्त को हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्ला डेनिस सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं।

Bollywood Tadka

वहीं अब 11 अगस्त को कपल ने वेडिंग रिस्पेशन होस्ट किया। इस रिस्पेशन पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो अर्जुन जहां ब्लैक फॉर्मल सूट में हैंडसम दिखे। वहीं उनकी दुल्हनिया व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। इस दौरान कार्ला ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था जिसमें उनके क्लीवेज साफ दिख रहे थे।

Bollywood Tadka

कार्ला ने अपने लुक को डार्क मेकअप, रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। हाथों में लगी मेहंदी, रिंग, ईयरिंग्स कार्ला के लुक को चार चांद लगा रहे ङैं। अर्जुन और कार्ला के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

हिंदू परंपरा के अनुसार शादी रचाने के बाद कपल अगले साल अप्रैल में यूके क्रिश्चियन वेडिंग करेगा। नवंबर 2020 में सिंगर ने कार्ला के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।  

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अर्जुन कानूनगो ने पिछले कुछ सालों में कई पॉप्युलर सांग में अपनी आवाज दी है जिनमें 'बाकी बातें पीने बाद', 'गल्लां युक्तियां', 'खून चूस ले' (गो गोवा गॉन), 'आया ना तू', 'ला ला ला' शामिल हैं। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Arjun KanungoCarla Denniswedding receptionBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...