main page

गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे अर्जुन कानूनगो...शिल्पा के बाद सेट पर घायल हुईं तब्बू..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 11 August, 2022 05:47:27 PM

आज पूरे देश में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी भाइयों संग रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं सिंगर अर्जुन कानूनगो अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिंदगी के नए सफर की शुरुआत के लिए कपल को फैंस से खूब बधाइयां मिल रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. आज पूरे देश में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी भाइयों संग रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं सिंगर अर्जुन कानूनगो अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिंदगी के नए सफर की शुरुआत के लिए कपल को फैंस से खूब बधाइयां मिल रही हैं। एक तरफ कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की नाजुक हालत को लेकर फैंस काफी चिंता में है और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बाद तब्बू को भी शूटिंग के दौरान चोट आ गई है और उन्हें डॉक्टर ने रेस्ट की सलाह दी है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। तो आइए डालते हैं एक नजर बॉलीवुड की टॉप न्यूज पर...

 

 

गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस संग शादी के बंधन में बंधे अर्जुन कानूनगो


सिंगर अर्जुन कानूनगो अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 2020 में सगाई की थी। दो साल बाद अर्जुन और कार्ला हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

 

हार्ट अटैक के बाद राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक


कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते दिन जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद राजू को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजू की हालत काफी नाजुक है। सूत्रों के अनुसार, कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

 

शिल्पा के बाद सेट पर घायल हुईं तब्बू
 

इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भोला' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वह एक्टर अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है, लेकिन इस दौरान सेट पर एक हादसा हुआ है। शूटिंग के दौरान तब्बू घायल हो गई हैं। एक्ट्रेस की आंख के ऊपर चोट आई है। इस अपडेट के बाद फैंस एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्द अच्छे स्वस्थ्य की दुआएं कर रहे हैं।

 

 

करवा चौथ पर रत्ना के कमेंट पर मुकेश खन्ना का तंज

दिग्गज एक्ट्रेस रत्ना पाठक बीते दिनों करवा चौथ पर बयान देकर काफी चर्चा में आई थीं। उन्होंने मॉर्डन और पढ़ी लिखी महिलाओं के करवा चौथ का व्रत रखने पर हैरानी जताई थी, जिस पर कई यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। वहीं हाल ही में रत्ना के बयान पर महाभारत फेम मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया है।


राजू श्रीवास्तव के बाद अब इस मशहूर एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत


बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव को कल यानी बुधवार को सीने में दर्द उठने की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली AIIMS में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं राजू के बाद अब एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उसे देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

Reaction: रंग लाई अक्षय कुमार की मेहनत

एक्टर अक्षय कुमार पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन की रिलीजिंग को लेकर चर्चा में बने हुए थे और मूवी को प्रमोट करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे थे। आखिरकार मोस्ट अवेटड फिल्म आज यानी 11 अगस्त को  सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अक्षय की मेहनत रंग लाती दिख रही है।  'रक्षाबंधन' के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। भाई बहन के अटूट बंधन पर बनी यह फिल्म लोगों को खूब भावुक कर रही है और यूजर्स इसे लेकर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं।

 

मौनी रॉय ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 

पूरे देश में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने भाई की कलाई में राखी बांध कर यह त्योहार सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


 

रक्षाबंधन पर अदा शर्मा ने ऑटो ड्राइवर को बांधी राखी

आज यानि 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उससे जिंदगी भर रक्षा करने का वादा लेती है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अदा शर्मा की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह ऑटो रिक्शा ड्राइवर को राखी बांधती नजर आ रही है। 

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

Arjun KanungoTabubig newsentertainment worldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...