main page

अलग हुईं अर्जुन कपूर और मलाइका की राहें! एक्ट्रेस ने खुद को किया घर में बंद

Updated 12 January, 2022 06:50:14 PM

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में है। दोनों को एक-साथ एक्ट्रेस स्पॉट किया जाता है। अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। कपल का बेक्रअप हो गया है।

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में है। दोनों को एक-साथ एक्ट्रेस स्पॉट किया जाता है। अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। कपल का बेक्रअप हो गया है।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और मलाइका की जोड़ी अलग हो सकती है। छह दिन से अधिक समय हो गया है, मलाइका अरोड़ा ने अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से आइसोलेट कर लिया है। वह बेहद दुखी हैं और उसने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं आए हैं।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट्स के अनुसार आगे, तीन दिन पहले ही अर्जुन को बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद, वह उससे मिलने नहीं गए। जबकि मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं। ब्रेकअप की खबरें आने के बाद इस कपल के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Bollywood Tadka
बता दें अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2018 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी है। इसके लिए मलाइका ट्रोल भी हो चुकी है। लेकिन ट्रोलिंग का असर कभी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ा।

Content Writer: Parminder Kaur

arjun kapoormalaika aroraseparatedactresslockedhouseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...