main page

Sandeep Aur Pinky Faraar: फैन संग अर्जुन की सेल्फी,प्रमोशन में परिणीति का दिखा स्टनिंग लुक

Updated 09 March, 2020 03:48:44 PM

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी ''संदीप और पिंकी फरार'' में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन और परिणीति को प्रमोशन के दौरान स्पाॅट किया गया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन और परिणीति को प्रमोशन के दौरान स्पाॅट किया गया।

Bollywood Tadka

इस दौरान परिणीति व्हाइट टाॅप, ग्रे पैंट के साथ मैचिंग ब्लेजर में स्टाइलिश दिखीं। लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, ओपन हेयर्स और ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अर्जुन ब्लू टी-शर्ट के साथ मैचिंग जींस और जैकेट में हैंडसम दिखे। अर्जुन ने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया था।

Bollywood Tadka

प्रमोशन के दौरान अर्जुन और परिणीति की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली। स्टार्स की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
Bollywood Tadka

फिल्म की बात करें तो यह पहले साल 2018 में रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट बदल कर मार्च 2019 की गई लेकिन किसी ना किसी कारण के चलते फिल्म रिलीज में देरी होती रही। अब फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Bollywood Tadka

बता दें कि अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की 'इश्कजादे', 'नमस्ते इंग्लैंड' में केमिस्ट्री बेमिसाल थी और उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थीं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

Arjun KapoorParineeti Choprastylish lookSandeep Aur Pinky FaraarpromotionsBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...