main page

बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, तस्वीर हो रही है वायरल

Updated 18 December, 2018 05:06:28 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार वह मलाइका नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, अर्जुन की बचपन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीर उनके चाचा संजय कपूर की शादी की है। तस्वीर में अर्जुन दूल्हा-द

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार वह मलाइका नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, अर्जुन की बचपन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीर उनके चाचा संजय कपूर की शादी की है। तस्वीर में अर्जुन दूल्हा-दुल्हन के पीछे अर्जुन मायूस से बैठे दिख रहे हैं। ये फोटो 2002 की है, जब संजय ने माहीप से शादी की थी। उस समय अर्जुन कपूर 15 साल के थे। फोटो में अर्जुन कपूर को पहचाना जा सकता है। इससे पहले भी एक्टर के बचपन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Arjun mood 🍃

A post shared by Bollywood (@bollykifan) on Dec 15, 2018 at 11:51pm PST

 

 


बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की वजह से भी चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। हालांकि उन्होंने खुलकर अपने रिलेशन को नहीं कबूला है, लेकिन उनका साथ आना काफी हद तक नजदीकियों को दर्शाता है। अर्जुन-मलाइका के अगले साल शादी करने की भी चर्चा है। खबरें तो ये भी हैं कि कपल ने अभी से फ्यूचर प्लानिंग कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है। दोनों यहां पर साथ रहेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

: Konika

arjun kapoorarjun kapoor childhood photosanjay kapoormalaika aroraBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...