main page

अर्जुन कपूर ने बहन के लिए बनवाया टैटू, वीडियो देख कर खुशी से झूमी अंशुला

Updated 21 June, 2021 05:09:54 PM

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं। अर्जुन अक्सर बहन के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं। अब एक्टर ने एक अलग तरीके से बहन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। अर्जुन ने अंशुला के नाम की टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं। अर्जुन अक्सर बहन के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं। अब एक्टर ने एक अलग तरीके से बहन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। अर्जुन ने अंशुला के नाम की टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Bollywood Tadka
वीडियो में अर्जुन के हाथ पर A के साथ ताश के पत्तों का हुकुम वाला निशान नजर आ रहा है। अर्जुन ने अंशुला के नाम का पहला शब्द A गुदवाया है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'वह मेरे इक्का है। अंशुला और मैं जिंदगी में हमेशा जुड़े रहेंगे और A से भी।' अंशुला भी अर्जुन के इस वीडियो को देखकर खुश हो गईं और उन्होंने कॉमेंट में 'लव यू' लिखा है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार 'सरदार का ग्रैंडसन' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। अब एक्टर फिल्म 'भूत पुलिस' और 'एक विलन रिटर्न्स' में भी नजर आएंगे।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

arjun kapoordedicatedtattoosister anshula kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...